1 February Day In Indian And World History Important Event
जानिए 1 फ़रवरी के इतिहास के पन्ने को
दोस्तों 1 फ़रवरी को बीते हुए कल में कुछ ऐसी घटना घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो कर रह गई। आइये आज 1 फ़रवरी को घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानते हैं।
1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of 1 February
> 1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
> 1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।
> 1793 - ‘यूनाइटेड किंगडम’ और नीदरलैंड पर फ़्रांस ने युद्ध की घोषणा की।
> 1797 - लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
> 1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई।
> 1827 - कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
> 1835 - मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन हुआ।
> 1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
> 1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।
> 1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई।
> 1884 - ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन।
> 1908 - पुर्तगाल के राजा कार्रलोस प्रथम की उनके पुत्र के साथ लिसबन में हत्या कर दी गयी।
> 1922 - असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी महात्मा गाँधी ने भारत के वायसराय को दी।
> 1924 - यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
> 1930 - द टाइम्स. ने पहली बार क्रास वर्ड पजल को प्रकाशित किया।
> 1946 - नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
> 1949 - ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया।
> 1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
> 1958 - सीरिया और मिस्र को ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’ में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
> 1964 - भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई।
> 1972 - ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ।
> 1976 - ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ।
> 1977 - ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ।
> 1977 - भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुयी।
> 1979 - 15 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
> 1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
> 1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में आये भूकंप से लगभग 1000 लोगों की मृत्यु हुयी।
> 1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया।
> 1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया।
> 1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
> 1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन।
> 2000 - न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्ज़ के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की।
> 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
> 2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
> 2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में लगभग 300 लोगों की मौत और 250 घायल।
> 2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
> 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय ‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना’ की घोषणा की।
> 2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
> 2009 - चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
> 2009 - मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays On 1 February
> 1914 - अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्म हुआ था।
> 1955 - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्म हुआ था।
> 1956 - भारतीय फ़िल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्म हुआ था।
> 1957 - फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ़ का जन्मप हुआ था।
> 1967 - भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले का जन्म हुआ था।
> 1971 - भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्म हुआ था।
> 1915 - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्म हुआ था।
> 1861 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्म हुआ था।
1 फ़रवरी को हुए निधन – Famous Death on 1 February
> 1882 - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन।
> 1969 - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन।
> 2003 - पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पlना चावला का निधन।
यह भी पढ़ें:-
- 31 जनवरी का इतिहास
- Historical Events in July
- Historical Events in January
- Historical Events in September
- Historical Events in October
निवेदन: - History Of 1 February In Hindi, 1 February Aaj Ka Itihas, Aaj Ka Itihas in Hindi, 1 February ka Itihas सावधानी से लिखा गया हैं। अगर आपको इस लेख में कोई गलती मिले तो हमें अपने comments के माध्यम से बताएं ताकि उसे सुधारा जा सके। और इसे अपने Facebook Friends के साथ Share जरुर करे।
बाहरी कड़ियाँ
bharatdiscovery
univarta
Post A Comment:
0 comments: