8 December Day In Indian And World History Important Event
जानिए 8 दिसंबर के इतिहास के पन्ने को
दोस्तों 8 दिसंबर को बीते हुए कल में कुछ ऐसी घटना घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो कर रह गईं। आइये आज 8 दिसंबर को घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानते हैं।
8 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of 8 December
> 1881 - यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
> 1923 - जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
> 1941 - जापान के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन ने युद्ध की घोषणा की।
> 1956 - ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
> 1967 - पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
> 1976 - नेवादा में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
> 1980 - न्यूयॉर्क स्थित अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को गोली मार दी थी।
> 1983 - ब्रितानी उच्चसदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष मेंमतदान किया था।
> 1987 - विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।
> 1995 - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
> 1998 - पूर्वलेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
> 1998 - ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
> 2000 - ब्रिटेन और रूसके बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’खोजा।
> 2002 - भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुनके बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
> 2003 - निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
> 2003 - वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
> 2003 - उमा भारती मध्य प्रदेश केमुख्यमंत्री पद पर आसीन।
> 2004 - पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
> 2005 - रेडक्रास और रेडक्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल कोनये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
> 2007 - अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays On 8 December
> 1721 - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म हुआ था।
> 1875 - महान् उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का जन्म हुआ था।
> 1877 - प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म हुआ था।
> 1897 - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म हुआ था।
> 1900 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म हुआ था।
> 1927 - पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म हुआ था।
> 1935 - भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ था।
> 1946 - भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म हुआ था।
> 1901 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का जन्म हुआ था।
8 दिसंबर को हुए निधन – Famous Death on 8 December
> 1947 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन।
> 2015 - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' का निधन।
> 2002 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक श्रीपति मिश्रा का निधन।
8 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important Events and Festivities of 8 December
> दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
> अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
यह भी पढ़ें:-
0 comments:
Post a Comment